हल्द्वानी। सुशीला तिवारी चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा को विस्तार देते हुए आईएस हेल्थ केयर सर्विस द्वारा पीपी मोड पर अत्याधुनिक जांच सेवाओं की शुरुआत की गई है। खास बात यह है कि अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, ईईजी, एक्स-रे सहित सभी जांचें सुशीला तिवारी अस्पताल की निर्धारित सरकारी दरों पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आम मरीजों को निजी खर्च के बोझ से राहत मिलेगी।
आईएस हेल्थ केयर सर्विस के मैनेजर दलबीर जगलाम ने बताया कि आज अस्पताल परिसर में अल्ट्रासाउंड कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस यूनिट में कलर डॉप्लर लेवल-2 तक की अत्याधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे गर्भावस्था, हृदय, रक्त प्रवाह और अन्य गंभीर बीमारियों की सटीक पहचान संभव हो सकेगी। उन्होंने बताया कि यह सभी जांच सेवाएं प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी नई सुविधा के शुरू होने से सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज कराने वाले हजारों मरीजों को समय पर, सटीक और किफायती जांच का लाभ मिलेगा, वहीं सरकारी अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी और मजबूत होगी।
सुशीला तिवारी अस्पताल में उन्नत अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, सरकारी दरों पर मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं
Jan 19 2026 3:08PM
202730
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











