जालौन। बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद जालाैन जनपद में कोंच के मलंगा नाले में आई बाढ़ ने नगर के चार मोहल्लों में तबाही मचा दी है, जिससे सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इन्हीं इलाकों का जायजा लेने के लिए उप्र सरकार के मंत्री संजय गंगवार आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।
मंत्री के आगमन के पहले जिलाधिकारी राजेश पांडे और पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बीती रात कोंच नगर में कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण किया। अधिकारियाें ने वहां चलने वाली कम्युनिटी किचन की भोजन गुणवत्ता और स्वच्छता की स्थिति को परखा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविर में रह रहे लोगों को हर संभव सुविधा दी जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों से मिलते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री संजय गंगवार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।
यूपी सरकार के मंत्री आज करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
Sep 20 2024 12:24PM
203032
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











