फतेहपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक संपन्न हुई।
उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 114 केन्द्र प्रस्तावित किये गए हैं, उनका स्थलीय निरीक्षण कर बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मानकों की जाँच कर ली जाए। केन्द्र निर्धारण में जो आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, उनका निस्तारण नियमानुसार कार्यवाही कर आपत्तियों का निस्तारण किया जाए, निस्तारण आख्या में स्पष्ट कारण भी उल्लेखित किया जाण्। नये केंद्रों को बनाने के लिए जो दावे प्राप्त हुए हैं, उनकी जांच सम्बंधित उप जिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग से करा ली जाए, जो नए केन्द्र प्रस्तावित किये जाण्ं, वह सुरक्षा एवं बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मानकों को पूरा करते हों।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेंद्र प्रताप, उप जिलाधिकारी बिंदकी, खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समिति के सदस्यों सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड के 114 परीक्षा केन्द्रों के मानकों की जाँच करने का डीएम ने दिया निर्देश
Udai Prakash
Nov 21 2024 6:36PM
200908
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
