वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को वाराणसी आएंगे। शहर में आने के बाद उपमुख्यमंत्री सर्किट हाउस में भाजपा के नेताओं के साथ बैठक करने के बाद विभागीय अफसरों संग समीक्षा बैठक करेंगे। इसक बाद शाम 4 बजे महमूरगंज स्थित निवेदिता बालिका इंटर कॉलेज में आरएसएस के आनुषांगिक इकाई परिवार के होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह लखनऊ लौट जाएंगे।
ज्ञातव्य यह है कि इसके पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तीन मार्च को वाराणसी आए थे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित 11 दिवसीय सरस मेले के समापन समारोह में भाग लेने के बाद लखनऊ लौट गए थे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में होली मिलन कार्यक्रम में होंगे शामिल
Mar 6 2026 3:41PM
1 मिनट का रीड
642276
48





