बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दिल्ली हाईवे स्थित राधा कृष्ण मंदिर चौराहे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक काे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि मृृतक की पहचान भगवानदास के रुप में हुई हैं, जाे मीरगंज क्षेत्र स्थित गांव गुले के रहने वाले थे।घायलाें के अभी नाम नहीं पता चल सके हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि तीनाें युवक बरेली से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे राधा कृष्ण मंदिर चौराहे पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भगवान दास की मृत्यु हाे गई और दाे लाेग घायल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बस को कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में पकड़े गये चालक से पूछताछ की जा रही है।
बरेली में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
Udai Prakash
Feb 5 2026 2:23PM
200461
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
