BREAKING NEWS

ऑपरेशन प्रहार : दून पुलिस का बड़ा एक्शन, 33 ड्रंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार : दून पुलिस का बड़ा एक्शन, 33 ड्रंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत देहरादून में पुलिस ने अपराधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस टीमों ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

बीती रात्रि के दौरान 1500 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर 171 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान कर 42,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 05 संदिग्धों को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 33 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर 125 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 67,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त 20 वाहन चालकों के न्यायालय चालान किए गए और कुल 42 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस द्वारा देर रात तक चलाए गए इस अभियान में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए गए। पुलिस अधिकारियों ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत आगे भी लगातार इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Subscribe Now