प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाना क्षेत्र के दोसौटी सैदाबाद में रविवार देर रात एक महिला का शव फंदे पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने सोमवार को बताया कि हंडिया के दोसौटा गांव निवासी आरती 36 वर्ष पत्नी अशोक केसरवानी की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी उसकी मौत का कारण स्पष्ट न होने से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
