पाली। जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसा रात में दुजाना टोल नाके के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार बाइक सवार तीन युवक अपने एक दोस्त को सांडेराव छोड़कर वापस तखतगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तखतगढ़ निवासी 21 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र छैलसिंह और 18 वर्षीय कुंदन कुमार पुत्र तरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों के शव सांडेराव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
हादसे में 18 वर्षीय जिग्नेश पुत्र कालूराम कुमावत गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
हादसे के बाद से मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











