शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने शनिवार को बताया कि
कलान निवासी अनुज कुमार(25) अपने दोस्त सौरभ उर्फ मोनू तिवारी (28) के साथ मोटरसाइकिल से जलालाबाद गए थे। शुक्रवार की देर रात जलालाबाद से वापस कलान आते समय कलान क्षेत्र में नौगवां मुबारिकपुर के पास उनकी मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई । हादसे में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल कलान के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है
ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर, बाइक सवार दो दोस्तो की मौत
udai prakash
Sep 20 2025 11:10AM
201285
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
