बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र स्थित उस्मानपुर गांव में बोरिंग को लेकर दो भाईयो में विवाद हाे गया। भाई से लड़ाई और समय पर पुलिस कार्रवाई न होने से आहत युवक ने शनिवार को अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। परिजनाें ने पीड़ित के आराेपी भाई पर आत्मदाह के लिए मजबूर करने का आराेप लगाया है।
थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि उस्मानपुर गांव में रहने वाले मूल निवासी नागेश्वर का भाई शंकर और भतीजे सोनू से बोरिंग की जगह को लेकर विवाद चल रहा था। नागेश्वर का आरोप था कि शंकर और सोनू ने जानबूझकर उनकी दीवार से सटाकर बोरिंग करा रहे हैं, जिससे उनकी दीवार गिरने का खतरा है। उन्होंने इसकी शिकायत कोठी पुलिस थाना में की थी। शनिवार सुबह 11 बजे जब पुलिस गांव पहुंची तो पुलिस ने उल्टा ही नागेश्वर को डांटकर भगाया और दूसरे पक्ष को बोरिंग काे जारी रखने के लिए कहा। पुलिस के इस रवैये से गहरे आहत नागेश्वर ने घर पहुंचकर आग लगा ली। परिजनों ने फौरन इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। नागेश्वर की पत्नी, बेटियां पल्लवी-काजल और बेटा पवन ने आरोप लगाया कि चाचा शंकर और चचेरे भाई सोनू ने मिलकर हमारे पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। अगर पुलिस ने समय पर और सही कार्रवाई की होती तो पिता यह कदम कभी नहीं उठाते।
घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि बोरिंग विवाद की सूचना पर पुलिस गांव भेजी गई थी। यदि नागेश्वर हमारे एक्शन से संतुष्ट नहीं थे तो उन्हें दोबारा शिकायत करनी चाहिए थी। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











