नवादा। जिले के रजौली थाना क्षेत्र के परमेश्वर बीघा मोड़ के पास एनएच-20 पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टोटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो सड़क किनारे गड्ढे में पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों ने बताया कि वे सभी नवादा से टोटो पर सवार होकर रजौली की ओर एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही टोटो परमेश्वर बीघा मोड़ के समीप पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
घायलों की पहचान नवादा जिले के अकबरपुर निवासी अभिषेक कुमार, नवादा निवासी संदीप कुमार और राजा देवर निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने इन तीनों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बाबूलाल मांझी, रवि कुमार सहित अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
ट्रक ने टोटो में मारी टक्कर, बच्ची समेत छह लोग जख्मी; तीन पावापुरी
Udai Prakash
Apr 28 2026 2:45PM
199773
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
