BREAKING NEWS

Trapग्राम प्रधान के 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र ने विषाक्त पदार्थ खाया, मौतped-clutches-game

Trapग्राम प्रधान के 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र ने विषाक्त पदार्थ खाया, मौतped-clutches-game
नैनीताल। नैनीताल जनपद के कोटाबाग क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर के द्वारा विषाक्त पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। किशोर को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय जगदीश बिष्ट के रूप में हुई है, जो कोटाबाग पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई कर रहा था। उसके पिता धन सिंह बिष्ट ग्राम प्रधान हैं।

मृतक के परिजनों के अनुसार जगदीश ने किसी परिचित से लगभग तीन हजार रुपये उधार लिए थे और धनराशि वापस न कर पाने के कारण वह मानसिक तनाव में था। मृतक के पिता धन सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि अभय गुप्ता नामक युवक लगातार जगदीश पर रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था तथा उसे धमकियां भी दे रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व जगदीश के साथ मारपीट भी की गई थी।

मृतक का मृत्यु पूर्व का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह उपचार के दौरान स्वयं बताया गया कि बुधवार प्रातः लगभग 6 बजे जगदीश घर से निकला था और कुछ देर बाद रास्ते में अचेत अवस्था में मिला। उसने तब सीने में दर्द की बात कही थी। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग ले जाया गया।

जहां उसने अभय गुप्ता द्वारा जुवा खिलाने और रुड़की चौराहे के पास उससे लिये गये 3000 रुपये वापस मांगते हुए मारपीट किये जाने की बात कही। इसका वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस ने प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है तथा आरोपों के संबंध में सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Subscribe Now