हमीरपुर। बिंवार थाना क्षेत्र के बांधुर खुर्द गांव के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवकाें को बीती रात मंगलवार काे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में तीनाें बाइक सवाराें की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है और शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जालौन जिले के कालपी क्षेत्र के राजेपुरा मोहाल निवासी सर्वेश की बारात हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के करगांव आई थी। जिसमें शामिल हाेने के लिए दूल्हे के दाेस्त कालपी कोतवाली क्षेत्र के फूलपुरा मोहाल निवासी अमन (22) पुत्र माता प्रसाद, शत्रुघ्न (26) पुत्र हरिनाम व राजा (23) पुत्र बलखंडी भी बाइक से करगांव जा रहे थे। जैसे ही तीनाें बाइक से बिंवार थाना क्षेत्र के बांधुर खुर्द गांव के पास राठ स्टेट हाइवे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंद डाला। सूचना पाते ही पुलिस माैके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायल युवकों को सरकारी अस्पताल भेजा, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया कि डंपर की टक्कर से तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। डंपर और चालक काे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
