मुजफ्फरपुर।बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहबाजपुर मठ के पास सोमवार देर रात 30 वर्षीय महिला रीता देवी और उसकी दो वर्षीय बेटी वैष्णवी और मात्र तीन महीने के बेटे कन्हैया की हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर के एक कमरे में बेड पर पड़े मिले हैं।
मृतका रीता देवी के पति मिठाई लाल शाह, जो पेशे से कैटरिंग का काम करते हैं, सोमवार रात अपने भाई के साथ बारात में गए हुए थे। देर रात करीब 3:30 बजे जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर उन्होंने कमरे में अपनी पत्नी और दोनों छोटे बच्चों का शव बेड पर पड़ा देखा। पास में एक रस्सी भी पड़ी हुई थी।
मिठाई लाल का आरोप है कि एक ही रस्सी का इस्तेमाल कर तीनों का गला घोंटकर हत्या की गई है।
मिठाई लाल शाह और रीता देवी के कुल चार बच्चे हैं। मिठाई लाल शाह ने बताया कि घटना वाले समय दो छोटे बच्चे मां के साथ कमरे में थे, जबकि अन्य दो बच्चे अपनी दादी उर्मिला देवी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई।
मृतका की सास उर्मिला देवी ने घटना के लिए गांव के कुछ रिश्तेदारों पर सीधा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार का गांव में कुछ लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उनके बेटे, बहू और पोते-पोती को निशाना बनाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत मे कहा कि प्रथम दृष्टया महिला और दो बच्चों की हत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और कहा है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।
बिहार के मुजफ्फरपुर में दो बच्चे समेत तीन की हत्या
Udai Prakash
Apr 28 2026 2:44PM
199713
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
