रोहतास। बिहार में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर सोमवार की देर रात एक स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के मुजनू गांव निवासी मंतोष कुमार 20 वर्ष, भुअर कुमार 18 वर्ष व सजन कुमार 22 वर्ष के रूप में की गई है।
घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है। स्कॉर्पियो पर बीईओ दावथ का बोर्ड लगा है।
बाइक सवार तीनो युवक अपने गांव से रामनगर शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे तभी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीण स्कॉर्पियो को रोक दिए। गाड़ी पर बीईओ दावथ का बोर्ड लगा होने के कारण किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचाए ।
ग्रामीण बताते हैं कि शिक्षा विभाग के वाहन को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया जा रहा है । पुलिस घटना की जांच कर रही है। वाहन पर लगे बीईओ के बोर्ड की भी जांच कराई जा रही है।
रोहतास में बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन की मौत
Udai Prakash
Apr 22 2025 12:51PM
201291
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
