पानीपत। पानीपत में गोलगप्पे बेचने वाले युवक की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में 17 वर्षीय युवक अश्वनी की हत्या सिर्फ 10 रुपए के कारण हुई थी। जांच में सामने आया है कि महज 10 रुपए के मामूली विवाद के चलते उसे जान से मार दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शाम के समय अश्वनी की रेहड़ी से गोलगप्पे खाने आए थे। सभी ने गोलगप्पे खाने के बाद उसके पूरे पैसे नहीं दिए। जब उसने 10 रुपए मांगे तो वो भड़क गए। आरोपी बहस करने लगे। इसके थोड़ी देर बाद वो फिर आए और अश्वनी पर चाकुओं से पांच वार कर हत्या कर दी। पानीपत पुलिस ने हत्या की पूरी गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 50 का नोट अश्वनी को दिया था, इसके बाद 10 रुपए के लिए बहस शुरू हो गई थी। उस वक्त तो आरोपी चले गए, लेकिन उनके सिर पर खून सवार हो गया। शनिवार की रात जब अश्वनी कुटानी रोड स्थित नाले की पुलिया के पास से अपनी रेहड़ी लेकर घर लौट रहा था, तभी हमलावरों ने उसे घेर लिया। उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अश्वनी की पसलियों, पेट और छाती पर 5 से ज्यादा गहरे वार किए गए। इसके बाद आरोपी उसे लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद अश्वनी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था
पानीपत:पुलिस जांच में खुलासा,दस रुपये के लिए की थी युवक की हत्या
Mar 25 2026 12:59PM
202473
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











