मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र के बदेवरा गांव के भतड़ा मजरे में बीती रात चोरों ने धावा बोलते हुए नकदी समेत लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।
गृहस्वामी माता अंबर शुक्ल ने बताया कि रात में वह दरवाजे से सटे बरामदे में सोए हुए थे। कुछ दूरी पर उनकी पत्नी अरुणा व भतीजी सपना भी सो रही थीं। भोर में जब नींद खुली तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़ दिए थे। एक बड़े संदूक और दो छोटे संदूकों को खंगालकर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।
उन्होंने आशंका जताई कि चोर मकान के पिछवाड़े से छत पर चढ़कर आए और सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतरकर वारदात को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। घटनास्थल की जांच कर ली गई है। जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी गए सामान की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











