जालौन। कदौरा थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ धोखाधड़ी और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने चार साल तक महिला के साथ मेलजोल बढ़ाकर शादी का झूठा वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने चुपके से वीडियो भी बना लिया, जिसके बाद उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी गई। अब आरोपित युवक उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार को बताया कि कस्बा निवासी रहीश अहमद पुत्र शहीद करीब चार साल पहले उसके संपर्क में आया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा और आरोपित ने उससे शादी करने का झूठा वादा किया। इसी बहाने उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और चुपके से वीडियो भी बना लिया। कुछ दिनों बाद जब उसने फिर गलत इरादे से संपर्क किया तो पीड़िता ने विरोध किया। इस पर आरोपित ने धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसे बदनाम कर देगा।
पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसे लगातार ब्लैकमेल करते हुए आर्थिक रूप से शोषित किया। वह उसकी संपत्ति और जमीन पर कब्जा करना चाहता था। इसके साथ ही रहीश मेरे नाम के प्लॉट और प्रॉपर्टी को अपने नाम करवाने की फिराक में था। जब मैंने मना किया तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी।
हाल ही में आरोपित ने पीड़िता पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसने साफ इनकार कर दिया तो रहीश ने धारदार हथियार से उसकी हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को कदौरा थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, संपत्ति हड़पने, जबरन वसूली, जानलेवा हमला करना, जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शादी का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव
May 29 2025 6:18PM
201949
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











131.jpg)