पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया से सम्बद्ध स्नातकोत्तर (PG) छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2023-2025 के चतुर्थ सेमेस्टर (जून 2025) की परीक्षा को लेकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरविंद कुमार वर्मा द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र 7 मई 2025 से ऑनलाइन माध्यम से अपना परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। यह प्रक्रिया बिना किसी विलंब शुल्क के 13 मई 2025 तक चलेगी।
डॉ. वर्मा ने छात्रों को सलाह दी है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूर्ण कर लें ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या विलंब से उत्पन्न होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ऑनलाइन फॉर्म भरने से संबंधित सभी दिशा-निर्देश आदि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। तकनीकी माध्यमों के समुचित उपयोग से छात्रों को बेहतर सुविधा और सुगमता प्रदान की जा रही है।
सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को गंभीरता से लें और समय पर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें। इसके साथ ही, वे आगामी परीक्षा की तैयारी में पूरी निष्ठा से जुट जाएं और किसी भी प्रकार की त्रुटि या देरी से स्वयं को बचाएं।
पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए 7 मई से भरे जायेंगे फॉर्म
udai prakash
May 5 2025 8:53PM
201546
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
