- तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण सतर्क, प्रशासन की निगाह
मीरजापुर। जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सुबह 8 बजे ओझला पुल के पास गंगा का जलस्तर 74.08 मीटर रिकार्ड किया गया, जो खतरे के निशान 77.724 मीटर से 3.644 मीटर नीचे है। बीते 24 घंटे में जलस्तर में कुल 73 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
सोमवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक जलस्तर 4 सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा था, जबकि शाम 4 बजे के बाद यह दर घटकर 2 सेमी प्रति घंटा हो गई। शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर 73.570 मीटर मापा गया था। ताज़ा जानकारी के अनुसार अब यह वृद्धि दर लगभग 3.041 सेमी प्रति घंटे है।
जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए तटवर्ती गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया है। चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का बिंदु 77.724 मीटर निर्धारित है। यदि गंगा का जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है।
गंगा का जलस्तर बढ़ा, अब तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से हो रही वृद्धि
Jul 15 2025 3:26PM
204582
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











