जालौन। कोटरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक देवरानी ने अपनी जेठानी की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने छह दिनों के भीतर ही इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपित देवरानी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है।
थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को ग्राम नूनवई निवासी शिवराम पाल की पत्नी कांति देवी अपनी देवरानी खुशबू के साथ खेतों में कटाई करने गई थी। शाम को खुशबू घर वापस आ गई, लेकिन कांति नहीं आई। जब परिजनों ने कांति की खोज की, तो उसका शव जंगल में एक पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। छह दिनों की जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद, पुलिस ने कांति की देवरानी खुशबू और उसके प्रेमी झांसी निवासी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुशबू ने बताया कि कांति को उसका राजपाल से मेलजोल पसंद नहीं था और वह इसका विरोध करती थी। इसी वजह से कांति की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी पर लटका दियाा। हत्यारोपी खुशबू और राजपाल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
देवरानी ने जेठानी को फांसी पर लटकाया और हत्या को दिया सुसाइड का रूप
Apr 8 2025 9:16PM
203571
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











