कैथल। महिला के साथ रेप करने वाला युवक महिला की अश्लील वीडियो वायरल कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने मंगलवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत से रिमांड मिलने पर युवक से पूछताछ की जाएगी। तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना तितरम में शिकायत की थी कि उसी के गांव का सुनील लगातार 15 साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है।
सुनील ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई हुई है। अगर वह उसकी बात नहीं मानती थी तो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। आरोप है कि सात दिसंबर को रात के समय वह उसके घर में घुस आया था। उसके साथ दुष्कर्म कर प्रयास किया, लेकिन उसने विरोध किया। इसके बाद सुनील ने उसकी वीडियो वायरल कर दी। सुनील के विरुद्ध थाना तितरम में मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को थाना तितरम पुलिस की लेडी एएसआई बबीता ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसका मेडिकल करवाने के बाद मंगलवार देर रात तक उसे अदालत में पेश करेगी।
दुष्कर्म की वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाला काबू
Dec 17 2024 5:36PM
203868
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











