स्वदेशी उपयोग से कोई ताकत भारत को पीछे नहीं रख सकती : उप मुख्यमंत्री
आज़मगढ़। स्वदेशी, विकास और विरासत के मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को आज़मगढ़ की धरती से बड़ा संदेश दिया। जनपद दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम का पुलिस लाइन में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे नगर के हरिऔध कला भवन पहुंचे, जहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शिरकत कर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के साथ 2047 के विकसित भारत का विज़न साझा किया।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को नगर के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सेवा न्यास एवं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्होंने शिरकत की और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में स्वदेशी की सोच बदली है। पहले स्वदेशी की बात करने में लोगों को संकोच होता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी पर गर्व किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि देशवासी स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें तो दुनिया की कोई ताकत भारत को पीछे नहीं रख सकती।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ने गरीबों के खिलाफ जंग जीतते हुए 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में आज़मगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की स्थापना इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य बन चुका है, जहां हर मंडल में कम से कम एक विश्वविद्यालय और हर जनपद में मेडिकल कॉलेज की दिशा में ठोस काम हुआ है।
उन्होंने ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में आर्थिक क्रांति आई है, लेकिन लक्ष्य यहीं तक सीमित नहीं है। गांवों के विकास से ही शहर, जनपद और प्रदेश का विकास संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 वर्षों के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेज़ गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले देश हताशा, निराशा, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में फंसा हुआ था, लेकिन आज भारत संभावनाओं का देश बन चुका है। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत अपनी विरासत पर गर्व कर रहा है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और इसमें उत्तर प्रदेश की भी अहम भूमिका है।
कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने में अब केवल 21 वर्ष शेष हैं। युवाओं को आगे बढ़ना होगा, सरकार, समाज और संगठन उनके साथ हैं। कोई भी लक्ष्य हासिल करने में उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक गोरखपुर सहजानंद राय, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार, अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती (राजगुरु मठ पीठाधीश्वर, काशी) सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, शिक्षाविद् एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हरिऔध कला भवन में संबोधन के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राम-जानकी मैदान, शाहगढ़ के लिए रवाना हो गए, जहां वे ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
2047 के विकसित भारत का लक्ष्य मिलकर करना होगा पूरा : केशव मौर्य
Jan 22 2026 3:53PM
203158
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











