BREAKING NEWS

जींद : नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित कार ग्रिल से टकराई, एक की मौत, दो घायल

जींद : नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित कार ग्रिल से टकराई, एक की मौत, दो घायल

जींद,। गांव अलेवा खांडा के निकट एक कार अनियंत्रित होकर ग्रिल से जा टकराई। इससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव मुगलचक जिला तरनतारन पंजाब निवासी 61 वर्षीय गुरपाल, उसका चचेरा भाई बलजिंद्र, दलजीत बुधवार रात को कार में सवार होकर जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे दिल्ली जा रहे थे। गुरूवार सुबह गांव अलेवा खांडा के निकट उनकी कार अनियंत्रित हो कर हाइवे पर लगे ग्रिलो से जा टकराई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने गुरपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। घायल बलजिंद्र ने बताया कि उनका जानकार विदेश से दिल्ली एयरपोर्ट पर आ रहा था। 


उसे लेने के लिए तीनों कार से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। गांव खांडा के निकट उनकी कार अनियंत्रित हो कर ग्रिल से टकरा गई जिसमें उसके ताऊ के बेटे गुरपाल की मौत हो गई। अलेवा थाना के जांच अधिकारी मोहनलाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौंप दिया है।

Subscribe Now