लातेहार। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नेतरहाट आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया । राज्यपाल ने वहां की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न शैक्षणिक विभागों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।
राज्यपाल को विद्यालय के प्राचार्य की ओर से विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियां , अनुशासन, शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे नवाचारों से अवगत कराया गया। उन्होंने विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा, अनुशासित वातावरण तथा प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त परिसर की सराहना की। उन्होंने कहा कि नेतरहाट विद्यालय न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश की शैक्षणिक गरिमा का प्रतीक है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों ने देश-विदेश में विद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपनी गौरवशाली परंपरा को निरंतर बनाए रखेगा।
इसके बाद राज्यपाल ने नेतरहाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, उपलब्ध दवाओं तथा स्थानीय निवासियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
राज्यपाल ने नेतरहाट क्षेत्र में लगभग 100 एकड़ में फैले नाशपाती बागान का भी भ्रमण किया। उन्हें जानकारी दी गई कि यहां 'नट' किस्म के नाशपाती भी हैं, जो अपने स्वाद एवं गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं।
राज्यपाल ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
udai prakash
Jun 23 2025 5:39PM
200389
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
