इंडियन आइडल फेम सलमान अली के गाने लगातार झूमते रहे

इंडियन आइडल फेम सलमान अली के गाने लगातार झूमते रहे

इंडियन आइडल फेम सलमान अली के गाने लगातार झूमते रहे


बेगूसराय, 23 मार्च । दो दिवसीय बिहार दिवस की पहली शाम बेगूसराय के गांधी स्टेडियम आए इंडियन आइडल फेम सलमान अली ने अपने आवाज का ऐसा जलवा बिखेरा की मौजूद दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।



जय गणेशा-जय गणेशा गीत के साथ मंच पर सलमान अली के आते ही लोग उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब हो गए। पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शाम सलमान अली के नाम रही। सलमान अली ने नए पुराने गीतों को प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।



सलमान अली ने अपना पहला गीत गणेश वंदना देवा श्री गणेशा देवा श्री गणेशा ज्वाला सी जलती है आंखों में जिसके भी दिल में.. गीत के साथ भगवान गणेश को समर्पित किया। सूफियाना अंदाज सामी युसूफ के गीत दमा दम मस्त कलंदर को गाया तो महफिल में मौजूद सभी दर्शकों में दीवानगी सी छा गई।



उसके बाद फिल्म दबंग के गीत ताकते रहते तुझे शाम सवेरे, तेरे मस्त-मस्त दो नैन मेरे दिल का ले गई चैन से दर्शकों में रवानगी आ गई। इंडियन आइडल विजेता सलमान अली ने अपनी टीम के साथ ताकते रहते तुझको सांझ सवेरे, आवारा दिल हमारा, तेरे मस्त मस्त दो नैन, तेरे जैसा यार कहां, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, तेरा नाम लेके हम जिए जा रहे हैं एवं मेरे रश्के कमर सहित एक से बढ़कर एक गाना गया।



इस दौरान हजारों की संख्या में दर्शक गांधी स्टेडियम में मौजूद रहे। सलमान अली ने श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद हिंदी, भोजपुरी और देश भक्ति गाना गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कई बार सलमान अली मंच से उतर कर वीआईपी कुर्सी के पास पहुंचकर लोगों के साथ डांस भी किया।



सुनो गौर से दुनिया वालों सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी पर दर्शकों ने मोबाइल की लाइट जलाकर सलमान अली का साथ दिया। अंत में हल्का हल्का सुरूर है का भी दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रशासन की ओर से डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेन्द्र कुमार एवं बीएमपी के कमांडेंट मनोज तिवारी ने सलमान अली को सम्मानित किया गया। 

Subscribe Now