भरतपुर। जिले के गहनौली थाना इलाके में चाऊमीन के पैसे को लेकर विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार देर रात छप्पर पोश मकान में आग लगा दी गई। मर्डर के बाद दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। इसे देखते हुए गांव में आरएसी के जवान और गहनौली थाने के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके बाद भी आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। आग में एक बाइक जल गई और मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
पटवारी मनोज कुमार ने बताया कि खानवां में खिललो का मकान है। मकान के अंदर खिललो की पत्नी मौजूद थी। उसने बताया कि करीब 10 से 12 लोग आए और मकान में आग लगाकर चले गए। आगजनी में एक बाइक जली है। घटना में कोई जनहानि और पशु हानि नहीं हुई है। खिललो का छप्पर पोश मकान है। घटना की सूचना रात में मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ी की मदद से आग को बुझाया गया।
मामले के अनुसार 9 अक्टूबर की रात चाऊमीन के पैसे को लेकर युवकों में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठियां चली और पथराव हुआ। इस दौरान सिर में चोट लगने से जितेंद्र (40) की मौत हो गई। वहीं जितेंद्र का भाई गोपाल घायल हो गया। तब से दूसरे पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए। गांव आरएसी के जवान और गहनौली थाने के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उसके बावजूद कल कुछ लोग दूसरे पक्ष के छप्पर पोश मकान में आग लगाकर फरार हो गए।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











