कोटा। जिले के बुढादित थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चंबल पुल के पास इंदौर से करौली लौट रही एक टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।
घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।
कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेश सोनी, गीता सोनी और अनिल के रूप में हुई है। सभी लोग करौली में आयोजित गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होकर इंदौर लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। टेंपो ट्रैवलर संभवतः तेज रफ्तार में थी और सामने खड़े ट्रक को नहीं देख सकी, जिससे यह टक्कर हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों का इलाज जारी है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











