गिरिडीह। जिले के गांवा थाना इलाके के धरवे नावाडीह गांव के सिमनवा में मंगलवार को आसमानी बिजली गिरने से दो लड़कों की मौत हो गई। मृतकों में अखिलेश यादव का नौ वर्षीय पुत्र विराज कुमार और रामप्रसाद यादव का 12 साल का बेटा सोनू कुमार हैं।
बताया गया कि दोनों लड़के धर्वे नावाडीह के मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हुई। दोनों बचने के लिए बरगद पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच वे दोनों आसमानी बिजली गिरने से बेहोश हो गये। परिजनों को जानकारी मिली तो आनन-फानन में दोनों को लेकर गांवा स्वास्थ केंद्र पहुंचे, जहां डाक्टर हबीबुल्लाह खान ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत
Udai Prakash
Oct 8 2024 5:31PM
200759
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
