कोडरमा। वन विभाग कोडरमा की टीम ने डोमचांच रेंजर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में अवैध उत्खनन कर फेल्सफर पत्थर ले जा रहे एक टाटा मैजिक वाहन को जब्त किया है। रेंजर ने मंगलवार को बताया कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि डोमचांच प्रखंड के गोलगो जंगल में अवैध उत्खनन कर पत्थर लोड करके वाहन निकलने वाला है। इसके बाद वन विभाग की टीम जब कुशहाना जंगल के समीप पहुंची तो एक टाटा मैजिक वाहन पर अवैध पत्थर लोड पाया गया जिसे जंगल के पास जब्त कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कोडरमा शिव मोहल्ला निवासी सोनू कुमार और धनबाद के बाघमारा निवासी विक्रांत कुमार शामिल है। इसके बाद वाहन को वन परिसर लाया गया। इस गाड़ी में लगभग एक टन पत्थर लोड है जिसकी कीमत लगभग एक लाख बताई जा रही है। मौके पर अनिल कुमार साव, इस्लाम अंसारी, अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमार, बंटी कुमार सिंह पिंटु पंडित, सुनील कुमार, ललन दास समेत वन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे। इस बाबत वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया।
पत्थर लदा टाटा मैजिक वाहन जब्त, दो गिरफ्तार
udai prakash
Jan 7 2025 9:11PM
200070
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
