सियार के काटने से 3 माह के बच्चे की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

सियार के काटने से 3 माह के बच्चे की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत
सियार के काटने से 3 माह के बच्चे की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत
बेतिया । सियार के काटने से 3 माह के बच्चे की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके के लोग काफी दहशत में हैं। घटना गौनाहा थाना क्षेत्र के बेलवा बहुअरी गांव की है। जहां सिकन्दर आलम के 3 महीने के पुत्र आकाश आलम पर सियार ने हमला बोला और काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन उसे नरकटियागंज पीएचसी ले गये जहां बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल बच्चे को लेकर परिजन जीएमसीएच ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जब बच्चे को लेकर जीएमसीएच पहुंचे तो वहां के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चे के पिता सिकन्दर आलम ने बताया कि बच्चे को लेटा कर वे नहाने गये थे। वहीं मां खाना निकालने के लिए घर के अंदर गई थी। तभी सरेह की तरफ से सियार आया और 3 महीने के मासूम पर हमला बोल दिया। उसके सिर को काट कर घायल कर दिया। बच्चे के सिर से बहुत ज्यादा खून निकलने लगा। जिसके बाद बुरी तरह से घायल बच्चे को नरकटियागंज पीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन बेतिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Subscribe Now