फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में सोमवार को शार्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर दंपति की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग काे काबू किया और स्थानीय पुलिस ने कमरे से शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र स्थित बेनू गांव में रामबाबू (45) पत्नी तारावती (42) के साथ रहते थे। आज सुबह रामबाबू के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने इतना विकरालरूप धारण कर लिया कि दंपति बाहर नहीं निकल सके और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। कमरे की तलाशी के दाैरान जली हालत में दंपति के शव पड़े मिले हैं। वहीं इस आग में पूरी गृहस्थी जल गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

131.jpg)