विदिशा। मध्य प्रदेश के भोपाल रेल मंडल के विदिशा स्टेशन पर अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण कार्य चल रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को विदिशा प्रवास के दौरान रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उनके साथ भोपाल रेल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी और विदिशा प्रभारी मंत्री लखन पटेल भी मौजूद थे।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि विकसित भारत के लिए स्टेशन का आधुनिकीकरण जरूरी है। कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं और बाकी प्रगति पर हैं। डीआरएम ने बताया कि दूसरे चरण का प्रस्ताव तैयार है। इसमें प्लेटफॉर्म नंबर चार पर सभी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए 24 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस राशि से सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जा रहा है। द्वितीय प्रवेश द्वार और आगमन-प्रस्थान भवन का पुनर्निर्माण भी शामिल है। स्टेशन तक पहुंच के लिए नई सड़कें बनाई जा रही हैं। साथ ही पैदल पथ और पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि स्टेशन को दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जा रहा है। इसमें विशेष शौचालय और रैंप का निर्माण किया जा रहा है। 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। प्लेटफॉर्म को हाई लेवल पर उठाया जा रहा है। यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय बनाया जा रहा है। नए शौचालय और बेहतर फर्नीचर लगाए जा रहे हैं। मानक साइनबोर्ड, पर्यटक सुविधा काउंटर और चिकित्सा सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। पेयजल, टिकटिंग काउंटर, फूड स्टॉल और चार्जिंग पॉइंट भी स्थापित किए जाएंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने विदिशा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का किया निरीक्षण
udai prakash
May 3 2025 9:35PM
200216
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
