बाड़मेर। जिले के सदर थाना इलाके बालेरा पानी की होदी के पास बाइक पर अपने साथी के साथ गांव जा रहे एक युवक पर चचेरे भाइयों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से बेहरमी से मारपीट की। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर बदमाश भाग गए।गंभीर घायल का बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवक के पर्चा बयान दर्ज कर लिए। वहीं टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हमला करने की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार रड़वा गांव के राजपूतों की ढाणी निवासी माधु सिंह पुत्र शंकर सिंह कुर्जा फांटा पर फर्नीचर का काम करता है। गुरुवार रात को काम से फ्री होकर बालेरा रोड से बाइक पर अपने साथी के साथ गांव जा रहा था। बालेरा पानी की होदी के पास बाइक को स्कार्पियों गाड़ी ने टक्कर मारकर नीचे गिराया। उसमें से उतरे चचेरे भाइयों सहित छह-सात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर बदमाश मौके से भाग गए। आसपास के ग्रामीणों और उसके साथी प्राइवेट गाड़ी से बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। घायल के पर्चा बयान लिए गए। जिसमें घायल बताया कि चार चचेरे भाई है जिनको जानता है और दाे-तीन अन्य है उसकाे जानता नहीं है।
सदर थाने के सीआई सत्यप्रकाश ने बताया कि घायल के पर्चा बयान ले लिए है। वहीं मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिशें दे रही है। जल्द ही हमलावारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल की तबीयत फिलहाल ठीक है। सिर पर चोट है।
स्कार्पियों में आए बदमाशों ने युवक काे लाठी-डंडों से मारपीट कर किया लहूलुहान
Udai Prakash
Oct 18 2024 1:04PM
201148
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
