सारण। जिले में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक पर औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान एसएसपी ने वहां चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान की हकीकत देखी। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई तथा वाहन के दस्तावेजों का सूक्ष्म सत्यापन किया गया।
एसएसपी ने मौके पर तैनात पदाधिकारियों और पुलिस बल को रात्रि गश्ती को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखी जाए और अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे जांच अभियान निरंतर जारी रहें।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे।
सारण में वाहन जांच अभियान का एसएसपी ने किया देर रात औचक निरीक्षण
Udai Prakash
Apr 29 2026 1:15PM
199724
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
