संभाल। उप्र के जनपद संभल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शिकायत मिलने के बाद एसओजी की पूरी टीम को निलंबित कर दिया है।
इसमें प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मी शामिल हैं। कबाड़ी से 30 हजार रुपये वसूलने और उसका कबाड़ा रोकने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शिकायत के आधार पर संभल के सीओ आलोक कुमार भाटी से जांच कराई जिसमें मामला सही पाया गया। एसओजी का नया प्रभारी एसपी ने बोबिंद्र शर्मा को बनाया है।
जनपद मुरादाबाद के बिलारी निवासी कबाड़ी जफरूद्दीन अपने बेटे के साथ 2 फरवरी की रात करीब 9 बजे मोबाइल की प्लेट का कबाड़ा लेकर संभल के लाडम सराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एसओजी की टीम ने कबाड़ी पिता-पुत्र की बाइक को रोक लिया और संभल कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी चौधरी सराय ले आए।
बिचौलियों के माध्यम से मामला निबटाया गया। आरोप है कि कबाड़ी पिता-पुत्र को छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपये वसूले गए। साथ ही मोबाइल की प्लेट गलाकर जो धातु निकलती है उसको टीम ने अपने पास रोक लिया। रात के समय कबाड़ी पिता-पुत्र चले गए लेकिन 3 फरवरी को टीम से संपर्क किया और धातु लौटाने की बात कही।
आरोप है कि टीम ने धातु से भरा कट्टा लौटाने की एवज में भी 40 हजार रुपये मांगे, जबकि कट्टे में 40 हजार रुपये की ही धातु थी। इसके बाद ही शिकायत एसपी तक पहुंची। जांच कराने पर मामला सही पाया गया और कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल में शिकायत सही पाई गई है। इसके चलते प्रभारी एसआई मोहित चौधरी, हेड कांस्टेबल कुलवंत, अरशद, कांस्टेबल अजनबी, आयुष, विवेक, बृजेश और हिरेश को निलंबित कर दिया है। एसपी ने एसओजी का नया प्रभारी बोबिंद्र शर्मा को बनाया है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने एसओजी की पूरी टीम को किया निलंबित
Udai Prakash
Feb 16 2026 11:02AM
200347
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
