जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के करही गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल है।
बिर्रा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 1 बजे की है। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात नकाबपोश आरोपित अचानक घर में घुस आए और बिना किसी चेतावनी के सो रहे भाइयों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घायल आशुतोष कश्यप को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।
सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपितों की खोजबीन की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। गांव में इस घटना के बाद से ही भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
जांजगीर चांपा में सो रहे दो सगे भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Udai Prakash
Apr 24 2026 11:35AM
199736
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
