गिरिडीह। जमीन कारोबारी अनिल यादव हत्याकांड के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने बुधवार सुबह रांची-देवघर पथ को गिरिडीह टावर चौक के पास जाम कर दिया। इस वजह से आवागमन प्रभावित है। इससे पहले स्थानीय लोगों ने मंगलवार को घटना के बाद गिरिडीह टावर चौक को जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस का आश्वसन मिलने पर लोगों ने जाम हटा लिया। लेकिन आनन फानन में जब शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया तो स्थानीय लोग और भड़क गये और बुधवार सुबह फिर सड़क को जाम कर दिया।
हालांकि पुलिस ने कहा कि अनिल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से पुलिस को हथियार भी बरामद हुआ है। वारदात को अंजाम दिये जाने के बाद से ही एसआईटी टीम ने छापामारी शुरू कर दी थी। कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने के बाद पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हो गया है। साथ ही साथ जिस वाहन से शव को ढोकर जिले के पीरटांड इलाके में फेंका गया था उसे भी जब्त कर लिया गया है। बताया जाता है कि पैसे की लेनदेन को लेकर आरोपित के साथ मृतक अनिल का विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
अनिल यादव हत्याकांड के आराेपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गिरिडीह में सड़क जाम
Udai Prakash
Aug 7 2024 1:28PM
200997
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
