कोरबा/जांजगीर-चांपाI जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्यमार्ग पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान डूमरडीह निवासी विनोद जांगड़े (31) के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विनोद जांगड़े आज शुक्रवार सुबह अपने घर से शिवरीनारायण जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। वह खेती-किसानी और एक छोटी दुकान चलाता था।
इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रहे एक खाली ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनोद मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पामगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जांजगीर-चांपा : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक की मौत
Udai Prakash
Dec 12 2025 4:07PM
201817
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
