मीरजापुर। कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज पांच दिन बाद ही एक नवविवाहिता को ऐसी कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ा कि रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। आरोप है कि पति ने दुल्हन को कोल्डड्रिंक्स में बियर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी। यह बात दुल्हन को इतनी नागवार गुज़री कि उसने अपनी आपबीती मायके वालों को सुनाई और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र की युवती की शादी 15 मई को कछवां क्षेत्र के युवक से हुई थी। लेकिन 20 मई को पति की इस हरकत ने सब कुछ बदल दिया। 22 मई को युवती ने मायके पहुंचकर अपनी बात बताई, जिसके बाद परिजन उसे ससुराल से वापस ले आए।
पहले कपसेठी थाना पहुंचने पर मामला कछवां क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने वापस भेज दिया। इसके बाद 23 मई को दुल्हन अपने भाई और परिजनों के साथ कछवां थाने पहुंची और तहरीर दी। थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर घंटों पंचायत चली, लेकिन अंत में रिश्ता खत्म करने का फैसला हुआ।
थानाध्यक्ष रणविजय सिंह के अनुसार, पत्नी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी और पति ने भी इसके लिए सहमति दी। दोनों पक्षों में हुए समझौते के तहत शादी में खर्च और दिए गए आभूषण वापस करने पर सहमति बनी।
दुल्हन ने यह भी कहा कि जब शादी के कुछ ही दिनों में ऐसा किया गया, तो आगे हमारे साथ कुछ भी ज़हर जैसा हो सकता है। यह मामला समाज में रिश्तों की गंभीरता और ज़िम्मेदारियों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
शादी के पांच दिन बाद रिश्ता टूटा, दुल्हन को पिलाई भांग-बियर
Udai Prakash
May 24 2025 12:36PM
200733
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
