रक्सौल की छात्रा कोमल को मिला इंस्पायर अवार्ड
-राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बाजी मार जिले का नाम किया रौशन
मोतिहारी,04 मार्च(हि.स.)।जिले के रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एस.ए.वी. स्कूल की छात्रा कोमल ने भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड 2022-23 में सफलता प्राप्त कर न केवल रक्सौल बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार स्कूली बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्कूली बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के साथ बच्चो में विज्ञान के प्रति रुझान पैदा करने के लिए इस योजना को चलायी है। जिसमे प्रतिवर्ष देश भर के करोड़ो बच्चे शामिल होते है,जिनमे करीब एक लाख बच्चे चयनित किये जाते है।जिसमे रक्सौल की कोमल सफलता हासिल की है।
बताते चले कि इसमे चयनित प्रतिभागी बच्चो को प्रमाण पत्र के साथ-साथ दस हजार रु. की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। साथ ही चयनित प्रतिभागी के मॉडल को आई.आई.टी. और एन.टी.ए. जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाता है।यह कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत उन प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीयस्तर पर बेहतर मंच प्रदान करता जिनके अंदर शोध व सृजनशीलता छुपी है।वही जिन बच्चो का माॅडल राष्ट्रीय स्तर पर चयन होते है,उनका प्रदर्शन राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रवर्तन उत्सव में में भी किया जाता है।जहां चयन के बाद उन्हे नगद पुरस्कार के साथ विदेश जाने का अवसर प्रदान किया जाता है।
रक्सौल की कोमल की इस उपलब्धि पर एस.ए.वी. स्कूल के प्राचार्य साइमन रेक्स ने उसे शुभकामना देते हुए अन्य बच्चो को भी इसी तरह के प्रतियोगिता में भाग लेने को कहा है। वही छात्रा कोमल ने इस पुरस्कार का श्रेय अपने विज्ञान शिक्षक नीतीश कुमार को दिया है, जिन्होंने हर समय सही मार्गदर्शन किया है। चयनित छात्रा के उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक अरविन्द कुमार सिंह, एडमिनिस्ट्रेटर विक्टर डेका, शिक्षक अभिमन्यु कुमार, मनदीप कुमार, रामभरोष कुमार, बिपिन तिवारी, नवलकिशोर व अमन सहित विधालय के अन्य छात्रो ने शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रक्सौल की छात्रा कोमल को मिला इंस्पायर अवार्ड
App Admin
Mar 4 2023 10:59AM
201402
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
