BREAKING NEWS

बच्ची के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार आरोपित

बच्ची के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार आरोपित


कूचबिहार। मेखलीगंज के जमालदह में दूसरी क्लास की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित युवक को पुलिस ने मयनागुड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपित को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है।

आरोप है कि पड़ोसी युवक ने बच्ची को उसके घर के सामने खेलते समय बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। उस समय युवक के घर पर कोई नहीं था। इधर, बेटी को ढूंढते हुए उसकी मां युवक के घर गई तो अंदर से कुछ अजीब आवाजें सुनाई दी। जब उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो करीब दो मिनट बाद दरवाजा खुला। इस बीच आरोपित युवक वहां से भाग गया। बच्ची की मां उसे डरी-सहमी हालत में पहले जमालदह प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले गई। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे माथाभांगा महकमा अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहां बच्चे की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बच्ची के पिता ने मेखलीगंज थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

परिवार वालों का आरोप है कि युवक ने बच्ची को दो सौ रुपये का लालच देकर अपने घर ले गया एवं उसके साथ घिनौना काम किया। पीड़ित परिवार ने आरोपित को सख्त सज़ा देने की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई और आरोपित को मयनागुड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Subscribe Now