प.चम्पारण। जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता लाने की दिशा में अनुमंडल प्रशासन, बगहा ने कड़ा कदम उठाया है। रामनगर प्रखंड में खाद्यान्न गवन के गंभीर आरोपों में सात जन वितरण विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सभी पर लाभुकों को अनाज वितरण किए बिना सरकारी खाद्यान्न का गवन करने का आरोप है।
अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर रामनगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच में सामने आया कि संबंधित विक्रेताओं ने अनाज का उठाव तो किया, लेकिन पात्र लाभुकों को वितरण नहीं किया गया। इस तरह लाखों रुपये मूल्य का अनाज गायब पाया गया।
प्रशासनिक कार्रवाई के तहत दर्ज एफआईआर का विवरण
1. रामचन्द्र राम, पंचायत डैनमरवा — खाद्यान्न गबन 107 क्विंटल, एफआईआर संख्या — 617
2. मनोज केशरी, नगर परिषद क्षेत्र — खाद्यान्न गबन 526 क्विंटल, एफआईआर संख्या —
618
3. प्रभु पंडित, पंचायत सोहशा — खाद्यान्न गबन 688 क्विंटल, एफआईआर संख्या — 619
4. अवध किशोर राव, पंचायत तौलहा — खाद्यान्न गबन 432 क्विंटल, एफआईआर संख्या — 620
5. एजाज अहमद, नगर परिषद क्षेत्र — खाद्यान्न गबन 274 क्विंटल, एफआईआर संख्या — 621
6. महबूब आलम, पंचायत डैनमरवा — खाद्यान्न गबन 850 क्विंटल, एफआईआर संख्या — 622
7. संजीत कुमार राव, पंचायत तौलहा — खाद्यान्न गबन 421 क्विंटल, एफआईआर संख्या — 623
अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार ने बताया कि सभी विक्रेताओं के लाइसेंस पूर्व में ही रद्द किए जा चुके थे। जांच में खाद्यान्न वितरण में व्यापक अनियमितता की पुष्टि होने के बाद अब उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और गबन की राशि की वसूली भी की जायेगी।
रामनगर में सात पीडीएस विक्रेताओं पर खाद्यान्न गवन का केस दर्ज
udai prakash
Oct 22 2025 12:45PM
201294
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
