बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान राजस्थान के प्रवासी प्रभारी, बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी बुधवार काे बीकानेर दौरे पर रहे। उनके साथ सदस्यता अभियान संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत रहे। भाजपा संभाग कार्यालय में भाजपा बीकानेर देहात जिले की सदस्यता अभियान टोली मोर्चा प्रभारी विधानसभा संयोजक व प्रभारी की बैठक ली। जिसमें बीकानेर देहात जिले के सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट व कार्यक्रमों की जानकारी ली।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीकानेर देहात में सदस्यता अभियान बड़े अच्छे व सुव्यवस्थित तरीके से चल रहा। अब सदस्यता अभियान के तहत जिला पदाधिकारी व सदस्यता अभियान टोली को प्रत्येक मण्डल में तीन दिवस का प्रवास करना है और रात्रि में भी बूथ पर ही रुकना है और बुथ के प्रत्येक घर घर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह करना है। उसमें सभी मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मण्डल के पदाधिकारी रहेंगे प्रवास कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को दे।
सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी मोर्चा जिला पदाधिकारी व मण्डल पदाधिकारी तीन दिवस का प्रवास अवश्य करें। भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक संगठन के साथ साथ सामाजिक संगठन भी है हम समाज सेवा मे हमेशा अग्रणीय रहते हैं। आज हम हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं । सेवा पखवाड़ा में सेवा के कार्यों के साथ साथ सदस्यता अभियान भी जारी रखें।
भाजपा सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी और सर्वजन हितैषी पार्टी- राजस्थान प्रवासी प्रभारी
Sep 18 2024 5:23PM
203687
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











