रेवाड़ी,। रेवाड़ी जिले के गांव नांगल तेजू में सोमवार की सुबह एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव गांव नांगल तेजू में खेतों के पास लावारिस हालत में पड़ा मिला है। युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ मिला जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बावल थाना पुलिस को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि गांव नांगल तेजू के पास एक व्यक्ति का शव लावारिस हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। पास में काफी खून भी पड़ा मिला जिससे शुरुआती जांच में मामला हत्या का मालूम होता है। पुलिस ने शव को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की जिसमें मृतक की पहचान संजय (35) निवासी गांव नांगल तेजू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि संजय रविवार को पूरा दिन घर से गायब था। आशंका है कि उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से या फिर ईंट-पत्थरों से चेहरे को कुचलकर की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बावल के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
रेवाड़ी के गांव नांगल तेजू में युवक का क्षत-विक्षत शव मिला
Oct 7 2024 12:04PM
203093
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











