सहरसा। नवरात्र पर्व त्यौहार में शक्ति की आराधना में कुमारी कन्या पूजन व भोजन का विशेष महत्व है। नवमी के दिन हवन-पूजन कर कन्या भोजन व पूजन का विधान है। संपन्न घराने के लोग अपने आस-पड़ोस के घरों से लाकर लोग कन्या पूजन कर सामग्री भेंट की जाती है लेकिन गरीब घरों की कुमारी कन्याएं इससे वंचित रह जाती है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा विभाग द्वारा मलिन व गरीब बस्ती में सेवा कार्य के तहत कन्या पूजन कराया जा रहा है।
जिला सेवा प्रमुख डॉ मुरारी कुमार ने कहा कि संघ के सभी उत्सव में सेवा कार्य चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति, रक्षाबंधन, दिपावली जैसे प्रमुख पर्व त्यौहारों पर सेवा कार्य चलाया जाता है। साथ ही मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाकर दवा वितरण किया जाता है। नगर संघचालक ई रामेश्वर ठाकुर ने कहा कि नवमी के दिन कुमारी कन्याओं को भोजन कराकर कापी कलम तथा श्रृंगार की सामग्री अर्पित किया गया।
इस अवसर पर जिला संपर्क प्रमुख रंजीत दास, शाखा कार्यवाह अविनाश कुमार, नगर शारिरिक प्रमुख श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार, रतन कुमार, अंकित कुमार, रामू रजक, रीना देव, लीला देवी ने कुमारी कन्याओं को प्रणाम निवेदित कर आशीष मांगा। कार्यक्रम में निशा कुमारी, पूनम कुमारी, अंजली कुमारी, वंदना कुमारी, काव्या कुमारी, नायरा कुमारी, मिष्टी कुमारी, जाहन्वी कुमारी, नन्ही कुमारी, दिव्या कुमारी, शिवानी कुमारी, आरूची कुमारी, साक्षी कुमारी, सानया कुमारी, श्रृष्टि कुमारी, तनु कुमारी, प्रीतम कुमारी, छोटी कुमारी, खुशी कुमारी सहित अन्य कुमारी कन्याओं का पूजन किया गया।
सेवा बस्ती में आरएसएस ने कुंवारी कन्याओं का पूजन कर किया सम्मानित
udai prakash
Oct 11 2024 9:11PM
201597
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
