BREAKING NEWS

रायगढ़ में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ 16 मवेशियाें के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़ में ‘ऑपरेशन शंखनाद’  16 मवेशियाें के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़ । जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

थाना लैलूंगा पुलिस को 17 फरवरी की शाम काे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमापाली से झगरपुर मार्ग होते हुए मवेशियों को ओडिशा बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम झगरपुर के पास घेराबंदी कर मेन रोड पर मवेशी ले जा रहे एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम देवानंद यादव पिता मनधरो यादव, (32) निवासी ग्राम आमापाली थाना लैलूंगा बताया। उसके कब्जे से 16 गौवंश बरामद किए गए। परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपित ने रब्बुल खान नाम के मवेशी तस्कर के साथ मिलकर मवेशियों को ओडिशा बूचड़खाने ले जाना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा बरामद 16 गौवंश का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराकर उनके चारा-पानी की समुचित व्यवस्था के लिए सलखिया गौशाला भेजा गया है । प्रकरण में आरोपित देवानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वहीं आरोपित राहुल खान की पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बुधवार काे कहा कि जिले में एक भी गौवंश की तस्करी होने नहीं दी जाएगी। ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत मवेशी तस्करों पर लगातार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Subscribe Now