अंतरराज्यीय बस अड्डा,स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सहित कई चीजों से पूर्णिया का होगा विकास

अंतरराज्यीय बस अड्डा,स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सहित कई चीजों से पूर्णिया का होगा विकास
पूर्णिया। प्रगति यात्रा क्रम में पूर्णिया विधान सभा वासियों को दर्जन भर योजना की सौगात दिए जाने पर सदर विधायक विजय खेमका ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया है । विधायक ने कहा पूर्णिया में 3.57 एकड़ जमीन में 38.57 करोड़ की राशि से अंतराजीय बस अड्डा तथा रंगभूमि मैदान में खिलाड़ियों के लिए सात एकड़ में 42 करोड़ से स्पोर्ट्स कोम्प्लेस का निर्माण शीघ्र शुरू होगा । माँ पूरण देवी मंदिर में पर्यटकीय सुविधा तथा SH-60 से मंदिर तक अलग सड़क का निर्माण होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । पोलीटेक्निक चौक से लाईन बाजार बाईपास सड़क का निर्माण शुरू है तथा SH-60 MIT नहर से भुटाहा मोड़ तक बाईपास सड़क की सुविधा से आवागमन काफी आसान होगा । स्ट्रोम ड्रेनेज वाटर सिस्टम से 87 करोड़ की राशि से पांच बड़े नाले का निर्माण होने से शहर में जल निकासी आसान से होगी ।

विधायक ने कहा केन्द्रीय कारा में 132 कैदी बैरक, पूर्णिया पूर्व प्रखंड एवं अंचल को नया भवन, पूर्णिया विश्व विद्यालय अंतर्गत 37 एकड़ में 183 करोड़ से एकेडमिक-प्रशासनिक-परीक्षा भवन का निर्माण होगा । मुख्यमंत्री जी ने जिला समाहरणालय में पालनाघर तथा आधुनिक सभागार के साथ कई अन्य विभाग के भवन का भी उद्घाटन किया । विधायक ने कहा एनडीए की सरकार में पूर्णिया प्रगति पथ पर अग्रसर है तथा पूर्णिया को विकसित पूर्णिया बनाना मेरा संकल्प है ।

Subscribe Now