- प्रभारी कलेक्टर विवेक कुमार ने दिए निर्देश- समयबद्ध कार्यक्रम के तहत करें निराकरण
ग्वालियर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जन-सुनवाई में 196 लोगों की समस्याएं सुनी गईं। प्रभारी कलेक्टर विवेक कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 196 आवेदनों में से 104 दर्ज किए गए। शेष 92 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए।
प्रभारी कलेक्टर विवेक कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर आवेदकों की समस्याओं को समयबद्ध कार्यक्रम के तहत निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निराकरण की सूचना संबंधित आवेदक को भी दी जाए। जन-सुनवाई में अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, कुमार सत्यम व टीएन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी जन-सुनवाई में आए लोगों से आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याओं के निराकरण की रूपरेखा तय की।
जन-सुनवाई में जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया। साथ ही लोगों की जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में सुनी गईं 196 लोगों की समस्याएँ
udai prakash
Sep 24 2024 9:26PM
200764
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
