पूर्णिया।कला संस्कृति विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन के तत्वावधान में शनिवार काे पूर्णिया के कला भवन में राजा सलहेश औऱ माँ बिहुला विषहरी महोत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया । मौके पर सदर विधायक मुख्य अतिथि थे ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलिवुड के कलाकारों की भक्तिमय प्रस्तुति रही । इस खास अवसर पर हास्य कलाकार सुनील पॉल ने लोगो का जम कर मनोरंजन किया ।राजा सलहेश औऱ माँ बिहुला विषहरी महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के सास्कृतिक विरासत को युवाओ के बीच लाने औऱ विलुप्त होती धरोहरों को सहेजने के लिए बिहार सरकार का कला संस्कृति विभाग तत्पर है ।इसी कड़ी में राजा सहकेश और माँ बिहुला विषहरी महोत्सव का आयोजन पूर्णिया में हो रहे है ।
विधायक विजय खेमका ने कहा कि यह महोत्सव हम सभी के मां और माटी से जुड़ा महोत्सव है। हम सभी अपने सांस्कृतिक धरोहर को बचाकर रखने में सक्षम रहेंगे यही हमारी जीत होगी। इस खास मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, महिला जिला अध्यक्ष सरिता राय, प्रफुल्ल रंजन वर्मा इत्यादि वरिष्ठ नजन मौजूद थे।
डिप्टी सीएम विजय सिंहा के मौजूदगी में बिहुला विषहरी महोत्सव का आयोजन
udai prakash
Dec 7 2024 8:47PM
201590
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
